'नीरजा एक नई पहचान', 'ज्योति' और 'वीरा' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस स्नेहा वाघ अब श्री कृष्ण की शरण में हैं और आध्यात्म की राह पकड़ चुकी हैं। निजी जिंदगी में स्नेहा वाघ ने काफी दुख झेले। दो बार शादी की और दोनों ही शादियां टूट गईं। अभी वह एक्टिंग में सक्रिय तो हैं, पर अब उनका ज्यादातर वक्त मुंबई के बजाय मथुरा के छटिकारा और वृंदावन में बीतता है। स्नेहा वाघ इस वक्त टीवी शो 'महादेव एंड सन्स' में नजर आ रही हैं। वह हाल ही इसके प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचीं। यहां स्नेहा ने बताया कि कैसे श्री कृष्ण की शरण में आने से उनकी जिंदगी बदली। साथ ही कहा कि अब उन्हें खुशी के लिए दूसरे इंसान पर निर्भर रहने की जरूरत महसूस नहीं होती।
स्नेहा वाघ ने यह भी बताया कि उन्हें कैसे वृंदावन से बुलाया आया और फिर कैसे उनकी जिंदगी बदल गई। स्नेहा के मुताबिक, कृष्ण भगवान से जुड़कर उन्हें ऐसी शांति मिली, जो उनके लिए बहुत खास थी और निस्वार्थ-बिना शर्त प्यार मिला।
#SnehaWagh #SpiritualJourney #Krishn
Korba, Korba | Aug 22, 2026