घर के बाहर शराब की बोतलें फेंकने के बाद फायरिंग, CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम
उदयपुर में पिछले कुछ दिनों में फायरिंग की चार घटनाएं सामने आई हैं। ताजा मामला अंबामाता थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके का है। पुलिस के अनुसार, यहां एक घर के बाहर फायरिंग की गई। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बड़ा मेवाती अपने साथी के साथ बाइक से पहुंचा था। घर के बाहर शराब की दो बोतलें फेंकने के बाद फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। इससे पहले सवीना, हाथीपोल और डबोक थाना क्षेत्रों में भी फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
#Udaipur #UdaipurNews #Firing #FiringIncident #CrimeNews RajasthanNews