चिखली के मतदान केंद्रों पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डूंगरपुर। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने पंचायत समिति चिखली के मतदान केंद्र धनगांव और पारड़ा दरियाटी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर अब तक हुए मतदान प्रतिशत और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम मशीनों को निर्धारित प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार मतगणना स्थल तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
#DungarpurNews #PanchayatiRajElection2026 #RajasthanNews #Chikhli #ElectionUpdate