खरवेड़ा में सांसद राजकुमार रोत ने लाइन में लगकर किया मतदान, परिसीमन पर भाजपा को घेरा और बीएपी की जीत का दावा
डूंगरपुर। झोंथरी के खरवेड़ा मतदान केंद्र पर सांसद राजकुमार रोत ने कतार में लगकर मतदान किया। इसके बाद उन्होंने परिसीमन को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए। रोत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने हिसाब से परिसीमन कराया और जनता की सुविधाओं को नजरअंदाज किया। उन्होंने मनरेगा, नीट पेपर लीक, सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। सांसद ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में बीएपी को बहुमत मिलेगा और भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है।
#RajkumarRoat #BAP #DungarpurNews #RajasthanPanchayatElection2026 #PanchayatiRajElection