उदयपुर में पंचायत चुनाव का पहले चरण का मतदान शुरू, 10 पंचायत समितियों के 185 वार्डों में वोटिंग जारी
उदयपुर। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत उदयपुर जिले में प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया है। जिले की 10 पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पहले चरण में गिर्वा, नाई, झाड़ोल, फलासिया, मावली, वल्लभनगर, भींडर, घासा, ओगणा और कुराबड़ में मतदान हो रहा है। इन क्षेत्रों में जिला परिषद के 25 और पंचायत समिति के 160 वार्डों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव मैदान में जिला परिषद सदस्य पद के 65 और पंचायत समिति सदस्य पद के 435 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं
#Udaipur #PanchayatiRajElection2026 #RajasthanElection #VotingUpdate #UdaipurNews