प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव: दूसरे दिन जिला परिषद के 24 और पंचायत समिति के 33 नामांकन दाखिल
प्रतापगढ़। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में नामांकन प्रक्रिया जारी है। दूसरे दिन बुधवार को जिला परिषद सदस्यों के लिए 24 और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 33 नामांकन दाखिल हुए। पंचायत समितियों में छोटी सादड़ी में 6, दलोट में 15, धमोतर में 1 और धरियावद में 11 नामांकन प्राप्त हुए। इससे पहले 19 अक्टूबर को जिला परिषद के लिए 1 और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नामांकन दाखिल हुए थे। अब तक जिला परिषद के 25 और पंचायत समिति सदस्यों के 36 नामांकन जमा हो चुके हैं।
#PratapgarhNews #PanchayatiRajElection2026 #RajasthanNews #ElectionNews #NominationUpdate