उदयपुर में Swift कार का कहर, स्कूटी और दूसरी कार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल
उदयपुर। हिरणमगरी सेक्टर-3 की 100 फीट रोड पर युवती द्वारा चलाई जा रही Swift कार ने स्कूटी और दूसरी कार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर मौजूद लोगों ने युवती पर नशे में कार चलाने का आरोप लगाया। कार में शराब और बीयर की बोतलें मिलने का दावा भी किया जा रहा है। हालांकि, युवती के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
#UdaipurNews #HiranMagri #RoadAccident #SwiftCar #ScootyAccident UdaipurTraffic