घरघोड़ा: झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर, नींद की दवा पिलाकर महिला से दुष्कर्म; दो आरोपियों ने ठगे छह लाख रुपये
घरघोड़ा में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म और करीब छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल और उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पूजा के दौरान महिला को नींद की दवा मिला पानी पिलाकर बेहोश किया गया और दुष्कर्म किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।