जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार श्रावणी मेला अवधि में कांवरिया पथ पर सघन रूप से धावादल का संचालन किया जा रहा है। गठित धावादल का संचालन 02 टीमों के द्वारा 02 अलग-अलग प्रखंडों में किया जा रहा है। आज टीम-01 में श्री दिवाकर कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बेलहर, श्री रंजन कुमार सिन्हा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बाँका सदर, श्री कृष्ण भूषण, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रजौन, टीम-02 में सुश्री रीचा कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कटोरिया, श्री कुमार गौरव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बौंसी, श्री अमन प्रकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, धोरैया, श्री मनोज कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चांदन, श्री टुनटुन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बाराहाट के द्वारा धावादल का संचालन किया गया ।
धावादल के टीमों के द्वारा महताव गैराज, सतलवा चौक, सुईया रोड, चांदन से 01 बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। उनके द्वारा कांवरिया पथ पर विभिन्न दुकानों में सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया तथा नियोजकों से एक शपथ-पत्र लिया गया कि उनके द्वारा किसी भी रूप में बाल श्रमिकों को नियोजित नहीं किया जायेगा।
विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति, बांका को सुपुर्द किया गया। विमुक्त बाल श्रमिकों को 3,000 रु० तत्काल आर्थिक सहायता दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से उसके नाम 25,000 रु० (Fixed Deposit) का सावधि जमा किया जाएगा।
दोषी नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही एम०सी० मेहता बनाम तमिलनाडु सरकार में पारित आदेश के आलोक में नियोजकों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनसे 20,000 रु० की राशि वसूली की जाएगी। तथा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम-1948 के अंतर्गत कार्रवाई भी जाएगी। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बांका के द्वारा सभी दुकान/प्रतिष्ठान मालिकों से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार में बाल श्रमिकों को अपने प्रतिष्ठान में नियोजित न करें। उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Banka, Bihar | Aug 22, 2026