Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
mmnews24x7
बौसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कोमल भारती ने नगर पंचायत वासियों से की अपील... देखें इस रिपोर्ट में.
Banka, Banka
| Aug 22, 2026
MORE NEWS
#कांवरिया पथ पर डीएम अंशुल अग्रवाल का सघन निरीक्षण, गंदगी मिलने पर सेवा शिविर संचालकों को फटकार #followmeonfacebook #highlightseveryonefollowers
Banka, Banka | Aug 22, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में एएनसी, संस्थागत प्रसव, सी-सेक्शन, पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन, टीबी, आयुष्मान भारत, टेली-कंसल्टेशन, रेफरल सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पतालों की व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में पिछले माह की तुलना में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में हुई प्रगति पर चर्चा की गई । जिन प्रखंडों एवं स्वास्थ्य संस्थानों की उपलब्धि अभी भी कम है, वहां विशेष प्रयास कर सुधार करने का निर्देश दिया गया। एएनसी एवं संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान पिछले माह की तुलना में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। संस्थागत प्रसव में जिले की उपलब्धि 48.69 प्रतिशत से बढ़कर 69.26 प्रतिशत हो गई है। इसी प्रकार सी-सेक्शन सेवाओं में जिले की उपलब्धि 22.18 प्रतिशत से बढ़कर 42.55 प्रतिशत हो गई है। रात्रि में किए गए सी-सेक्शन की संख्या 02 से बढ़कर 10 हो गई है। बैठक में यह भी बताया गया कि पूर्व की तुलना में मरीजों के रेफरल में कमी आई है, जो स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर उपचार एवं सेवाएं उपलब्ध होने का सकारात्मक परिणाम है। इसके साथ ही सदर अस्पताल, बांका में सर्जरी की संख्या में भी पूर्व की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। जिला पदाधिकारी ने इस प्रगति को बनाए रखने तथा सर्जरी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने का निर्देश दिया। परिवार नियोजन कार्यक्रम में जिले की उपलब्धि 26.63 प्रतिशत से बढ़कर 36.08 प्रतिशत हो गई है। कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों के कारणों की पहचान कर विशेष कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सी-सेक्शन सेवाओं को और मजबूत करने, ब्लड स्टोरेज यूनिट को बेहतर तरीके से संचालित करने तथा अनावश्यक रेफरल को और कम करने पर जोर दिया गया। परिवार नियोजन में कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने, संभावित लाभार्थियों से संपर्क करने तथा प्रोत्साहन राशि के भुगतान की स्थिति की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। पूर्ण टीकाकरण एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा में पिछले माह की तुलना में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में टीकाकरण की उपलब्धि कम है, वहां लाभार्थियों की पहचान कर विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया। बैठक में टीबी एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रमों की उपलब्धि में सुधार के साथ-साथ संबंधित पोर्टल पर सही एवं समय पर डेटा की प्रविष्टि भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गलत या विलंब से की गई रिपोर्टिंग के कारण जिले की वास्तविक उपलब्धि प्रभावित नहीं होनी चाहिए। आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड निर्माण एवं क्लेम सबमिशन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिन संस्थानों में उपलब्धि कम है, वहां तकनीकी एवं अन्य समस्याओं का जल्द समाधान कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान कम उपलब्धि वाले प्रखंडों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के कार्यों पर गंभीरता से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सुधार के लिए ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। विशेष रूप से शंभूगंज एवं बेलहर प्रखंड में कम उपलब्धि तथा कार्यों में लापरवाही को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी कार्यक्रमों में लक्ष्य के अनुसार प्रगति सुनिश्चित की जाए। जहां अपेक्षित सुधार नहीं होगा, वहां संबंधित लोगों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने अस्पतालों में मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं विनम्र व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, नर्स, एएनएम, सुरक्षा गार्ड, रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करना होगा। किसी भी मरीज या उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन, बांका द्वारा अस्पतालों की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की व्यवस्था, इमरजेंसी सेवाओं तथा एम्बुलेंस की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। एम्बुलेंस की गतिविधियों का मूवमेंट रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने तथा आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तुरंत आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बिजली बाधित होने की स्थिति में जनरेटर एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं की नियमित जांच करने को भी कहा गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में ऐसी कोई स्थिति नहीं होनी चाहिए, जिससे मरीजों को परेशानी हो या स्वास्थ्य विभाग की छवि प्रभावित हो। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की नियमित मॉनिटरिंग कर कमियों को समय रहते दूर करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बांका जिला अंतर्गत सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित पदाधिकारियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों की शत-प्रतिशत बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया। सभी स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली, संस्थागत प्रसव, आवश्यक दवाओं एवं जीवनरक्षक उपकरणों की निर्बाध उपलब्धता तथा स्वास्थ्य विभाग के नव-निर्मित भवनों को शीघ्र क्रियाशील बनाने का आदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों एवं पैथोलॉजी जांच घरों की नियमित जांच व सतत निगरानी करने तथा मानकों के विपरीत संचालित संस्थानों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में ब्लड बैंक सेंटर को अविलंब पूरी तरह क्रियाशील बनाने एवं परिवार नियोजन (फैमिली प्लानिंग) योजना के तहत लाभार्थियों की लंबित राशि का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले आमजनों तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यक्रम की उपलब्धि में लगातार सुधार दिखना चाहिए। सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को लक्ष्य के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जहां अपेक्षित सुधार नहीं होगा और कार्यों में लापरवाही पाई जाएगी, वहां संबंधित लोगों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उक्त बैठक में डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, सिविल सर्जन, प्रभारी संचारी रोग पदाधिकारी, प्रभारी गैर संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी (DMHP), जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
Banka, Bihar | Aug 22, 2026
श्रावणी मेला के सफल, सुगम एवं सुरक्षित संचालन को लेकर आज जिलाधिकारी, बांका द्वारा कांवरिया पथ का व्यापक एवं सघन स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत धौरी गेट से की गई, जिसके पश्चात जिलाधिकारी ने धौरी से जोरिपार होते हुए रंगनिया टेंट सिटी तक कांवरिया पथ पर पैदल भ्रमण कर सभी बुनियादी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। तत्पश्चात जिलेबिया मोड़ होते हुए अबरखा तक की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवरिया पथ पर साफ-सफाई, चिकित्सा शिविर, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा टेंट सिटी में कांवरियों के ठहराव व विश्राम की सुविधाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं दिए गए प्रमुख निर्देश: निरीक्षण के क्रम में कुछ सेवा शिविरों के आस-पास गंदगी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शिविर परिसर एवं आसपास नियमित स्वच्छता बनाए रखें। यदि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति पाई गई, तो संबंधित सेवा शिविर को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। : कांवरिया पथ पर कतिपय निजी दुकानदारों द्वारा अनावश्यक रूप से पानी बहाए जाने की स्थिति पर संज्ञान लेते हुए दुकानदारों को जल की बर्बादी तुरंत रोकने की चेतावनी दी गई। साथ ही कांवरिया पथ के आध्यात्मिक और शांत परिवेश को बनाए रखने के लिए सभी सेवा शिविर संचालकों एवं निजी दुकानदारों को तेज आवाज में लाउडस्पीकर या डीजे/म्यूजिक सिस्टम न बजाने के सख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि अत्यधिक ध्वनि से पदयात्री कांवरियों के ध्यान और विश्राम में व्यवधान उत्पन्न होता है, अतः ध्वनि के स्तर को नियंत्रित और मर्यादित रखा जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमणशील (मोबाइल) रहकर स्थिति पर पैनी नजर रखें, पानी के दुरुपयोग पर पूर्ण नियंत्रण एवं लाउड स्पीकर पर तेज ध्वनि को रोक लगाने हेतु सतत भ्रमणशील रह कर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कच्चे कांवरिया पथ पर भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालु कांवरियों से बातचीत की और प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं (पेयजल, आवासन, शौचालय, स्वास्थ्य आदि) के संबंध में उनका फीडबैक लिया। पथ पर स्थित सभी निजी दुकानों पर निर्धारित मूल्य तालिका (रेट चार्ट) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने तथा कांवरिया पथ पर समुचित एवं निर्बाध प्रकाश (लाइटिंग) व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि रात्रि में भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के अंतिम चरण में जिलाधिकारी ने अबरखा टेंट सिटी का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पर्यटन/कला संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था देखी तथा 'जीविका दीदी की रसोई' द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे खान-पान की गुणवत्ता का फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बांका जिला प्रशासन कांवरियों की सेवा, सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह तत्पर है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Banka, Bihar | Aug 22, 2026
जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार श्रावणी मेला अवधि में कांवरिया पथ पर सघन रूप से धावादल का संचालन किया जा रहा है। गठित धावादल का संचालन 02 टीमों के द्वारा 02 अलग-अलग प्रखंडों में किया जा रहा है। आज टीम-01 में श्री दिवाकर कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बेलहर, श्री रंजन कुमार सिन्हा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बाँका सदर, श्री कृष्ण भूषण, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रजौन, टीम-02 में सुश्री रीचा कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कटोरिया, श्री कुमार गौरव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बौंसी, श्री अमन प्रकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, धोरैया, श्री मनोज कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चांदन, श्री टुनटुन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बाराहाट के द्वारा धावादल का संचालन किया गया । धावादल के टीमों के द्वारा महताव गैराज, सतलवा चौक, सुईया रोड, चांदन से 01 बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। उनके द्वारा कांवरिया पथ पर विभिन्न दुकानों में सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया तथा नियोजकों से एक शपथ-पत्र लिया गया कि उनके द्वारा किसी भी रूप में बाल श्रमिकों को नियोजित नहीं किया जायेगा। विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति, बांका को सुपुर्द किया गया। विमुक्त बाल श्रमिकों को 3,000 रु० तत्काल आर्थिक सहायता दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से उसके नाम 25,000 रु० (Fixed Deposit) का सावधि जमा किया जाएगा। दोषी नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही एम०सी० मेहता बनाम तमिलनाडु सरकार में पारित आदेश के आलोक में नियोजकों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनसे 20,000 रु० की राशि वसूली की जाएगी। तथा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम-1948 के अंतर्गत कार्रवाई भी जाएगी। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बांका के द्वारा सभी दुकान/प्रतिष्ठान मालिकों से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार में बाल श्रमिकों को अपने प्रतिष्ठान में नियोजित न करें। उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Banka, Bihar | Aug 22, 2026
स्वास्थ्य सेवाओं में नई गति, सदर अस्पताल पर बढ़ा भरोसा! 💙 माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत की पहल, जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल (भा.प्र.से.) के निरंतर मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन, बांका की सतत निगरानी में सदर अस्पताल, बांका में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। मरीजों को बेहतर, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। 📉 1 अगस्त से रेफरल मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे मरीजों का भरोसा सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर और मजबूत हुआ है। 👩⚕️ 1 अगस्त से अब तक 136 सी-सेक्शन एवं अन्य सर्जिकल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। 🏥 ICU में भर्ती 28 मरीजों का सफल उपचार किया गया। 🩺 साथ ही 11 क्लब फुट, 06 बर्न केस, 126 सड़क दुर्घटना (RTA), Snake bite 12 एवं 16 मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किए गए। जिला पदाधिकारी ने चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मरीजों का उपचार सदर अस्पताल, बांका में ही सुनिश्चित करना तथा अनावश्यक रेफरल को न्यूनतम करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। 🙏 श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर भी स्वास्थ्य विभाग, बांका द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा के लिए व्यापक स्वास्थ्य व्यवस्था की गई है। 🏥धौरी धर्मशाला, बेलहर से झाझा धर्मशाला होते हुए चांदन तक लगभग 55 किमी मार्ग पर 21 स्वास्थ्य शिविर, जबकि रजौन से बौंसी मार्ग पर 8 स्वास्थ्य शिविरों का संचालन किया जा रहा है। 👨⚕️ सभी शिविरों में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी 24 घंटे तत्पर रहकर BP, Pulse, Oxygen Saturation की जांच, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। 🔎 सिविल सर्जन, बांका एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य शिविरों की नियमित निगरानी की जा रही है। साथ ही Food Safety Officer और Sanitary Inspector द्वारा खाद्य पदार्थों एवं भोजनालयों की लगातार जांच कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। ✨ बेहतर इलाज • कम रेफरल • मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था • स्वस्थ बांका
Banka, Bihar | Aug 22, 2026
आज वर्ष 2026 की तृतीय जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में आहूत की गई।इसमें माननीय विधायक बेलहर श्री मनोज यादव जी, सांसद प्रतिनिधि, श्री कौशल किशोर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय, जिला कल्याण पदाधिकारी, बाँका विशेष लोक अभियोजक अनुo जाति/जनजाति, sc/st थानाध्यक्ष एवं सदस्यगण व कर्मिगण उपस्थित हुए। 1. बैठक में प्रथम एवं द्वितीय क़िस्त हेतु वितीय वर्ष 2026-27 में अबतक कुल के 156 पीड़ितों को कुल-10439270 ₹ का मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। 2. बलात्संग के 01 मामला में मेडिकल रिपोर्ट जल्दी समर्पित करने का निर्देश दिया गया। 3. विशेष लोक अभियोजक के द्वारा अबतक आरोप गठन से संबंधित लंबित मामलों एवं सुस्त कार्यशैली पर खेद व्यक्त किया गया।जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस जिले में 4 मामले ऐसे है जिसमे चार्ज फ़्रेम की सत्यापित प्रति उपलब्ध होने पर नौकरी हेतु अग्रेतर कार्यवाही की जा सकती है।1 मामले में नियुक्त हेतु CO से पारिवारिक सूची की मांग की गई है। 5. सभी थानाध्यक्ष एवं विशेष लोक अभियोजक को अन्वेषण/सुनवाई/अनुसंधान/विचारण के क्रम में यात्रा भत्ता आदि के भुगतान हेतु पीड़ितों/आश्रितों/साक्षियों की सूची(पता, बैंक-खाता, आधार) सहित उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।इस सम्बंध में पूर्व में भी दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किये जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। 6. भूमि विवाद से संबंधित मामलों को भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड कर जनता दरबार में शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारी/पुलिस पदाधिकारी तथा पु० उपाधीक्षक/ अनुमण्डल पदाधिकारी को दिया गया है। 7. सभी थानाप्रभारी को निर्देश दिया गया कि पीड़ितों से प्राप्त आवेदनों के अनुसार उचित धारा लगायेंगे। 8. अत्याचार से संबंधित सभी कांडों का वर्षवार reconcilation किया जाय।जिससे कि मुआवजा भुगतान हेतु कोई भी मामला लंबित नहीं रहे और पोर्टल का डाटा में भिन्नता ना हो।
Banka, Bihar | Aug 22, 2026
#बेलहर विधायक मनोज यादव ने आवास पर सुनीं जनता की समस्याएं, कई मामले का किया समाधान #ManojYadav #CMBihar #belhar
Banka, Banka | Aug 22, 2026
आज प्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से प्रमंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ नीलाम पत्र वादों (Certificate Cases) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा सरकारी राजस्व की वसूली में तेजी लाना रहा। समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए: नोटिस एवं वारंट की कार्रवाई: जिन वादों में दफा 7 के अंतर्गत नोटिस तामील हो चुका है, उनमें अंतिम चेतावनी निर्गत की जाए। अंतिम चेतावनी के बाद भी राशि की वसूली न होने पर बकायेदारों के विरुद्ध यथाशीघ्र बॉडी वारंट जारी करने का आदेश दिया गया। आयुक्त ने निर्देश दिया कि अधिकतम राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से डिस्ट्रेस वारंट निर्गत किए जाएं। न्यायालयों की संख्या में विस्तार: बांका जिले में वादों के त्वरित निष्पादन हेतु वर्तमान में कार्यरत 40 न्यायालयों (Courts) की संख्या को बढ़ाकर अतिरिक्त कोर्ट सृजित करने का निर्देश दिया गया। सभी सर्टिफिकेट न्यायालयों के बीच वादों का समानुपातिक बंटवारा किया जाएगा ताकि निष्पादन की प्रक्रिया तेज हो सके। रजिस्टर मिलान व नियमित सुनवाई: सभी सर्टिफिकेट पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे रजिस्टर 9 एवं 10 का नियमित मिलान सुनिश्चित करें। साथ ही निर्धारित दिनों—प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को कोर्ट में मामलों की नियमित सुनवाई करें। लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन: बांका में लंबित सभी नीलाम पत्र वादों की संख्या को कम करने के लिए सभी कार्यों को समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया।
Banka, Bihar | Aug 22, 2026