आज वर्ष 2026 की तृतीय जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में आहूत की गई।इसमें माननीय विधायक बेलहर श्री मनोज यादव जी, सांसद प्रतिनिधि, श्री कौशल किशोर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय, जिला कल्याण पदाधिकारी, बाँका विशेष लोक अभियोजक अनुo जाति/जनजाति, sc/st थानाध्यक्ष एवं सदस्यगण व कर्मिगण उपस्थित हुए।
1. बैठक में प्रथम एवं द्वितीय क़िस्त हेतु वितीय वर्ष 2026-27 में अबतक कुल के 156 पीड़ितों को कुल-10439270 ₹ का मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है।
2. बलात्संग के 01 मामला में मेडिकल रिपोर्ट जल्दी समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
3. विशेष लोक अभियोजक के द्वारा अबतक आरोप गठन से संबंधित लंबित मामलों एवं सुस्त कार्यशैली पर खेद व्यक्त किया गया।जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस जिले में 4 मामले ऐसे है जिसमे चार्ज फ़्रेम की सत्यापित प्रति उपलब्ध होने पर नौकरी हेतु अग्रेतर कार्यवाही की जा सकती है।1 मामले में नियुक्त हेतु CO से पारिवारिक सूची की मांग की गई है।
5. सभी थानाध्यक्ष एवं विशेष लोक अभियोजक को अन्वेषण/सुनवाई/अनुसंधान/विचारण के क्रम में यात्रा भत्ता आदि के भुगतान हेतु पीड़ितों/आश्रितों/साक्षियों की सूची(पता, बैंक-खाता, आधार) सहित उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।इस सम्बंध में पूर्व में भी दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किये जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया।
6. भूमि विवाद से संबंधित मामलों को भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड कर जनता दरबार में शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारी/पुलिस पदाधिकारी तथा पु० उपाधीक्षक/ अनुमण्डल पदाधिकारी को दिया गया है।
7. सभी थानाप्रभारी को निर्देश दिया गया कि पीड़ितों से प्राप्त आवेदनों के अनुसार उचित धारा लगायेंगे।
8. अत्याचार से संबंधित सभी कांडों का वर्षवार reconcilation किया जाय।जिससे कि मुआवजा भुगतान हेतु कोई भी मामला लंबित नहीं रहे और पोर्टल का डाटा में भिन्नता ना हो।
Banka, Bihar | Aug 22, 2026