स्वास्थ्य सेवाओं में नई गति, सदर अस्पताल पर बढ़ा भरोसा! 💙
माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत की पहल, जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल (भा.प्र.से.) के निरंतर मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन, बांका की सतत निगरानी में सदर अस्पताल, बांका में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। मरीजों को बेहतर, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
📉 1 अगस्त से रेफरल मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे मरीजों का भरोसा सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर और मजबूत हुआ है।
👩⚕️ 1 अगस्त से अब तक 136 सी-सेक्शन एवं अन्य सर्जिकल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए।
🏥 ICU में भर्ती 28 मरीजों का सफल उपचार किया गया।
🩺 साथ ही 11 क्लब फुट, 06 बर्न केस, 126 सड़क दुर्घटना (RTA), Snake bite 12 एवं 16 मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किए गए।
जिला पदाधिकारी ने चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मरीजों का उपचार सदर अस्पताल, बांका में ही सुनिश्चित करना तथा अनावश्यक रेफरल को न्यूनतम करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
🙏 श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर भी स्वास्थ्य विभाग, बांका द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा के लिए व्यापक स्वास्थ्य व्यवस्था की गई है।
🏥धौरी धर्मशाला, बेलहर से झाझा धर्मशाला होते हुए चांदन तक लगभग 55 किमी मार्ग पर 21 स्वास्थ्य शिविर, जबकि रजौन से बौंसी मार्ग पर 8 स्वास्थ्य शिविरों का संचालन किया जा रहा है।
👨⚕️ सभी शिविरों में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी 24 घंटे तत्पर रहकर BP, Pulse, Oxygen Saturation की जांच, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
🔎 सिविल सर्जन, बांका एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य शिविरों की नियमित निगरानी की जा रही है। साथ ही Food Safety Officer और Sanitary Inspector द्वारा खाद्य पदार्थों एवं भोजनालयों की लगातार जांच कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है।
✨ बेहतर इलाज • कम रेफरल • मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था • स्वस्थ बांका
Banka, Bihar | Aug 22, 2026