मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना।
तुलसीपुर, बलरामपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मां की आरती उतारी और प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया।
बच्चों से किया स्नेहपूर्ण संवाद, दी चॉकलेट
मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री को देखकर बच्चे उनके पास पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की, उन्हें दुलारा और चॉकलेट देकर स्नेह जताया।
गोशाला में गोमाता की सेवा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गुड़ और हरा चारा खिलाकर गोमाता की सेवा की। इस दौरान स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं संतों से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को गोंडा में युवाओं को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के बाद बलरामपुर पहुंचे थे। देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के बाद उन्होंने रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
दर्शन-पूजन के दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास एवं हनुमानगढ़ी अयोध्या के राजू दास सहित अन्य संत मौजूद रहे।
मां पाटेश्वरी की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
#बलरामपुर #तुलसीपुर #देवीपाटन #मांपाटेश्वरी #योगीआदित्यनाथ #मुख्यमंत्री #उत्तरप्रदेश #देवीपाटनमंदिर #धार्मिकस्थल #Gonda #Balrampur #UPNews #योगीसरकार #समृद्धउत्तरप्रदेश #मंदिरदर्शन