#Balrampur ! दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता में अहमद रजा और सौम्या ने मारी बाजी, ब्लॉक स्तरीय खेलों में भी दिखा उत्साह...
पीएम श्री विद्यालय भैरमपुर में तहसील स्तरीय दिव्यांग एवं ब्लॉक स्तरीय सामान्य छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता आयोजित, विभिन्न स्पर्धाओं में विजेताओं को मिला स्थान...
#उतरौला (#बलरामपुर), 28 नवंबर। पीएम श्री विद्यालय भैरमपुर में शनिवार को तहसील स्तरीय वार्षिक दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता एवं ब्लॉक स्तरीय सामान्य छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी उतरौला श्याम बिहारी रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दिव्यांग बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अहमद रजा प्रथम, अमित द्वितीय और संसद तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सौम्या वर्मा ने प्रथम, नंदनी ने द्वितीय और श्रेयांसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में सीमा प्रथम, पूनम द्वितीय और पूजा मौर्य तृतीय रहीं। कुर्सी दौड़ में आर्यन सोनी प्रथम, अहमद रजा द्वितीय और संसद तृतीय स्थान पर रहे।
मेंहदी प्रतियोगिता में पूजा मौर्य ने प्रथम, अंतिमा ने द्वितीय और नंदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छूकर पहचानो प्रतियोगिता में जागृति प्रथम, निदा द्वितीय और नंदनी तृतीय रहीं। गुब्बारा दौड़ में अमित प्रथम, मोहम्मद हसन द्वितीय और अहमद रजा तृतीय स्थान पर रहे।
इसके बाद ब्लॉक स्तरीय सामान्य छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विनीत प्रथम, मो. हुसैन द्वितीय और अब्दुल हफीज तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में ज्योति प्रथम, शानवी द्वितीय और महिमा तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनीष प्रथम, अहेम द्वितीय और शिवम तृतीय रहे, जबकि प्राथमिक बालिका वर्ग में माधुरी प्रथम, वंदना द्वितीय और छवि तृतीय स्थान पर रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में वंदना की टीम विजयी रही। इसके अलावा भी कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में अमित श्रीवास्तव, श्रवण कुमार विमल, मो. असलम राइनी, काजिम अली, राजेश कुमार शर्मा, कुलदीप एवं अनिल निर्मल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी सहभागिता और उत्साह देखने को मिला।
#Utraula #balrampur