🚨 बलरामपुर में आपदा से निपटने का हुआ ‘मॉक टेस्ट’! 🚨
चीनी मिल में केमिकल लीक से लगी आग… 15 मजदूर फंसे!
भूकंप के बाद एथनॉल प्लांट में रासायनिक रिसाव और आग लगने का बनाया गया काल्पनिक परिदृश्य, फिर शुरू हुआ राहत-बचाव का पूरा ऑपरेशन।
बलरामपुर चीनी मिल में एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, एसएसबी और मेडिकल टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया। फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी परखी गई।
उतरौला में स्कूली बच्चों का रेस्क्यू अभ्यास
मो. यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में भूकंप की स्थिति में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की मॉक ड्रिल हुई। बच्चों को बताया गया कि भूकंप और आग लगने पर क्या करें और क्या न करें।
तुलसीपुर तहसील में भी आग से बचाव की ड्रिल
तहसील भवन में आग लगने की स्थिति मानकर अग्निशमन विभाग ने राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया।
डीएम विपिन कुमार जैन के निर्देशन में हुई मॉक एक्सरसाइज
जिलाधिकारी ने बताया कि भूकंप की संवेदनशीलता के लिहाज से बलरामपुर जोन-4 में आता है। ऐसे अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और अन्य विभागों की तैयारियों व रिस्पॉन्स टाइम को परखना है।
एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह और सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने भी संभाली जिम्मेदारी।
मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, एसएसबी, अग्निशमन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी, आपदा मित्र, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, विद्युत समेत कई विभागों की टीमें शामिल रहीं।
मॉक ड्रिल सिर्फ अभ्यास नहीं, बल्कि असली आपदा के समय जान बचाने की तैयारी है।
#बलरामपुर #Balrampur #MockDrill #आपदा_प्रबंधन #भूकंप #Earthquake #अग्निशमन #FireSafety #ChemicalLeak #SDRF #SSB #Police #FireBrigade #आपदा_मित्र #DMBalrampur #SPBalrampur #विपिनकुमारजैन #मार्तण्डप्रकाशसिंह #हिमांशुगुप्ता #तुलसीपुर #उतरौला #बलरामपुर_चीनी_मिल #BreakingNews #UPNews #BalrampurNews #उत्तरप्रदेश_न्यूज #सुनहरा_संसार #पत्रकार_अहमद_रजा
Balrampur, Balrampur | Sep 18, 2026