पोड़ैयाहाट: विशेष मतदाता पुनरीक्षण 2026 में मतदाता सूची से वंचित सैकड़ों मतदाता काट रहे प्रखंड कार्यालय पोड़ैयाहाट का चक्कर
विशेष मतदाता पुनरीक्षण 2026 में वोटर लिस्ट से वंचित सैकड़ो मतदाता शनिवार को भी प्रखंड कार्यालय पोड़ैयाहाट का चक्कर काटते देखे गए।इनमें से अधिकांश निवासी प्रमाण पत्र बनाने के लिए आए थे। दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि चुनाव आयोग के द्वारा 30 सितंबर तय की गई है। इस तारीख तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए जाने पर स्थाई तौर पर मतदाता सूची से नाम कट जाएगा।