कोशी स्नातक निर्वाचन: बड़हिया में मतदान केंद्रों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
लखीसराय। कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को डीएम शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार, एडीएम नीरज कुमार एवं डीडीसी सुमित कुमार ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, शौचालय, प्रवेश-निकास सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करें। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सुरक्षित और सुगम वातावरण सुनिश्चित करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड एवं निर्वाचन पदाधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।