मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा, 4 जनवरी को होगा अंतिम सूची का प्रकाशन
पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने पर दिया जोर, महिला एवं युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान
लखीसराय। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मंगलवार को फोटोयुक्त निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सहित जिले के वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में आयुक्त ने पुनरीक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं हो। इसके लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।