पत्नी की छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत शरमा पंचायत के रामगढ़ गांव में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रोफेसर लक्ष्मी प्रसाद ने अपनी पत्नी स्वर्गीय ललिता राज लक्ष्मी की छठी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच 200 कंबलों का वितरण किया।
इस मौके पर प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए। कार्यक्रम का उद्देश्य दिवंगत पत्नी की स्मृति को समाजसेवा के माध्यम से जीवंत बनाए रखना और ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना था।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदना का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।