सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र चौरासी का हो रहा कायाकल्प, बच्चों को मिलेगा बेहतर एवं अनुकूल वातावरण
नगरनौसा (नालंदा): जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं बच्चों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दामोदरपुर बलधा के आंगनवाड़ी केंद्र चौरासी में केंद्र के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने, परिसर की साफ-सफाई, बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था, दीवारों को आकर्षक एवं शिक्षाप्रद बनाने तथा केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
ICDS Directorate Bihar
#MissionKayakalp
Nalanda, Bihar | Nov 4, 2026