इश्तेहार चस्पा कर फरार अभियुक्त को दी गई सूचना
जहानाबाद, न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पाली थाना पुलिस ने कांड संख्या 89/26, दिनांक 1 जून 2026 के प्राथमिकी अभियुक्त अवधेश यादव उर्फ बाढ़ु यादव के घर पर विधिवत इश्तेहार तामिला किया। अभियुक्त सैदाबाद गांव निवासी लालू यादव का पुत्र बताया गया है।
पुलिस के अनुसार उक्त मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुरूप की जाएगी।
#जहानाबादलाइव #jehanabad #वीडियोवायरल #jehanabadlive #CrimeNews #BreakingNews #ArwalNews #jahanabadlive #डायल112 #डीएमजहानाबाद #एसपीजहानाबाद