रक्तदान शिविर में एसपी ने किया रक्तदान, लोगों को सेवा के लिए किया प्रेरित
जहानाबाद : संत निरंकारी मिशन, जहानाबाद के तत्वावधान में अरवल रोड स्थित ग्राम-कसई के संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।
एसपी ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। शिविर में मिशन से जुड़े सदस्यों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।