झुनाठी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने झुनाठी थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने वायरलेस संचार व्यवस्था, सीसीटीवी प्रणाली, डायल 112 की तत्परता तथा गश्ती वाहनों की लोकेशन और सक्रियता की जानकारी ली। उन्होंने थाना स्तर पर संचालित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को कार्यों में तत्परता बरतने का निर्देश दिया। एसपी ने गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।