बरौनी के शोकहारा में अज्ञात वाहन से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत.घटना के विरोध में शव के साथ सड़क जाम. मृतक माँ बाप का था इकलौता पुत्र .
मुकेश कुमार बरौनी संवाददाता.
फूलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत शोकहारा सब्ज़ी मंडी रोड में डॉ आर के पोद्दार क्लिनिक के सामने सोमवार की सुबह एक अज्ञात स्कॉर्पियो के धक्का लगने से करीब 12 वर्षीय एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई.घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. वही घटना की जानकारी मिलते मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गया मृतक की पहचान नगर परिषद बरौनी शोकहारा निवासी राजीव कुमार का करीब 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि अमन अपने माँ बाप का इकलौता पुत्र था और वह दो बहनों में सबसे छोटा था. घटना के समय वह बाजार जा रहा था इसी बीच अज्ञात स्कॉर्पियो धक्का मारते हुए भाग निकला. घटना के बाद ख़ून से लथ पथ अमन को स्थानीय लाइफ लाइन अस्पताल बरौनी ले गए लेकिन डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और चीख व पुकार का माहौल बन गया. वहीँ घटना के विरोध में मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सब्ज़ी मंडी रोड को शव के साथ सड़क जाम कर घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही फूलवड़िया थाना की पुलिस मौके पर पहुँच गई थी. लेकिन भीड़ के कारण पुलिस आगे कुछ कार्रवाई करने में परहेज कर रही थी हालांकि मृतक के परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा था. छठ पर्व की खुशी के बीच परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद तेघड़ा एस डी पी ओ कृष्ण कुमार कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार, स्थानीय चेयरमेन संजीव कुमार, पूर्व मुखिया मंज़ूर आलम, कांग्रेस नेता सुबोध प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद सूरज कुमार, अमित कुमार, पूर्व मुखिया मो ज़फ़र आलम, संजीव भारती समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्त्ता मौके पर पहुँच कर लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम को तोड़वाया और शव को थाना ले गए. कागज़ी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेज दिया.