बरौनी प्रखंड में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ पर्व, मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा क्षेत्र
मुकेश कुमार बीहट
बरौनी, आस्था का महापर्व छठ
बरौनी प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में पूरी श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व का समापन हुआ। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न घाटों, पोखरों और स्थानीय मोहल्लों में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब देखने को मिला।
आदित्य कुमार उर्फ बाबू साहब के द्वारा साफ सफाई किया गया भरथो (भारत हाई स्कूल पोखर): भरथो स्थित भारत हाई स्कूल के पीछे वाले पोखर पर छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहाँ बैंड-बाजे के साथ छठी मैया का डाला हर्षोल्लास के साथ पोखर पर लाया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गयापिपरा देवस में विशाल जनसैलाब और मेलाः पिपरा देवस में लगभग 5,000 से अधिक छठ व्रतियों ने उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ छठ पर्व के सूर्योदय के समय सोमवार को विशाल सांप पोखर के अंदर में था पूरा नदी आदमी से भरा हुआ था पोखर सनी कुमार शर्मा ने पानी में कूद कर सांप को बीच धार में जाकर छोड़ दिया छठी मैया का इतना पर्व श्रद्धा से के साथ किया जाता है एक भी व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं हुई छठ मैया के कृपा से ही पिपरा देवस के वार्ड नंबर 12 और 14 में छठ पर्व के उपलक्ष्य में तीन दिनों का भव्य मेला लगा हुआ है, जिसमें ब्रेक डांस, नाव का झूला और छठी मैया की आकर्षक एवं भव्य मूर्तियाँ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं।
घरों के सामने जलकुंड (गड्डा) निर्माणः कई इलाकों में वार्ड नंबर 5, 6, 7, 9 और 10 के निवासियों ने अपनी श्रद्धा का परिचय देते हुए अपने-अपने घरों के सामने ही गड्डा खोदकर और उसमें शुद्ध जल भरकर पूरी पवित्रता के साथ छठी मैया को अर्घ्य दिया।
विश्वकर्मा टोला (वार्ड नंबर 8) में सांस्कृतिक कार्यक्रमः वार्ड नंबर 8 स्थित विश्वकर्मा टोला में संध्या अर्घ्य के दौरान रात्रि में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओंआयोजन हुआ, जिसमें अव्वल (प्रथम) रहने वाले बच्चों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस महापर्व से पूरे बरौनी क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है