Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

News in Dandari

बेगूसराय/बलिया: बलिया थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार देर रात बलिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जगदीशपुर गांव निवासी बसु यादव के पुत्र रामप्रवेश यादव, बिहार यादव के पुत्र भारत यादव, चरित्र यादव के पुत्र दाहोद यादव, तथा भगतपुर गांव निवासी सिकंदर यादव के पुत्र रंजीत यादव को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा लखमीनिया निवासी संजय चौधरी की पत्नी अनीता देवी को भी गिरफ्तार किया गया। अनीता देवी शराब मामले में कुर्की वारंटी थीं।
पुलिस ने सभी पांचों वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरी तत्परता के साथ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखेगी।

बेगूसराय/बलिया: बलिया थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार देर रात बलिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जगदीशपुर गांव निवासी बसु यादव के पुत्र रामप्रवेश यादव, बिहार यादव के पुत्र भारत यादव, चरित्र यादव के पुत्र दाहोद यादव, तथा भगतपुर गांव निवासी सिकंदर यादव के पुत्र रंजीत यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा लखमीनिया निवासी संजय चौधरी की पत्नी अनीता देवी को भी गिरफ्तार किया गया। अनीता देवी शराब मामले में कुर्की वारंटी थीं। पुलिस ने सभी पांचों वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरी तत्परता के साथ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखेगी।

Dandari, Begusarai | Jul 12, 2026

बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर में चौकीदार के पुत्र को चोरी करते रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा चोर ने खोला पोल ।

बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर में चौकीदार के पुत्र को चोरी करते रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा चोर ने खोला पोल ।

Dandari, Begusarai | Jul 12, 2026

हत्या के 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में गोली मारकर ले ली थी युवक की जान

 #crime #courtnews #breakingNews #begusarai

हत्या के 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में गोली मारकर ले ली थी युवक की जान #crime #courtnews #breakingNews #begusarai

Dandari, Begusarai | Jul 10, 2026

4 साल से था प्रेम, फिर चुपचाप किया शादी , फिर जो हुआ सुनिए 
#loveaffair #lovemarriage #begusarai #viralvedio

4 साल से था प्रेम, फिर चुपचाप किया शादी , फिर जो हुआ सुनिए #loveaffair #lovemarriage #begusarai #viralvedio

Dandari, Begusarai | Jul 10, 2026

बेगूसराय: बलिया मध्य विद्यालय शादीपुर से 48 क्विंटल एमडीएम चावल चोरी का मामला, तीन दिन बाद भी प्राथमिकी नहीं

 बलिया प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय शादीपुर में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) योजना के लिए उपलब्ध कराए गए लगभग 48 क्विंटल चावल की चोरी का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है  तीन दिन बीत जाने के बावजूद विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराए जाने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को विद्यालय से चावल चोरी होने की जानकारी मिली थी, लेकिन अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा शुक्रवार को विद्यालय के लिए करीब 48 क्विंटल चावल उपलब्ध कराया गया था। इसके अगले ही दिन चावल चोरी होने की सूचना सामने आई। हालांकि, इस गंभीर मामले में विद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत संबंधित अधिकारियों या पुलिस को नहीं दी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार पांडे ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनरेश राय ने उन्हें केवल मौखिक रूप से घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित विद्यालय प्रधान को तत्काल स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रखंड मध्यान्ह भोजन साधनसेवी रामविलास कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा शुक्रवार को 48 क्विंटल चावल मध्य विद्यालय शादीपुर के लिए भेजा गया था।  इस संबंध में जब प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनरेश राय से दूरभाष पर संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार करते हुए फोन कॉल कट कर दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में चावल चोरी होना और उसके बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया जाना कई सवाल खड़े करता है। अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

 #education #CrimeNews #विद्यालय_में_चोरी #शिक्षाविभाग

बेगूसराय: बलिया मध्य विद्यालय शादीपुर से 48 क्विंटल एमडीएम चावल चोरी का मामला, तीन दिन बाद भी प्राथमिकी नहीं बलिया प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय शादीपुर में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) योजना के लिए उपलब्ध कराए गए लगभग 48 क्विंटल चावल की चोरी का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है तीन दिन बीत जाने के बावजूद विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराए जाने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को विद्यालय से चावल चोरी होने की जानकारी मिली थी, लेकिन अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा शुक्रवार को विद्यालय के लिए करीब 48 क्विंटल चावल उपलब्ध कराया गया था। इसके अगले ही दिन चावल चोरी होने की सूचना सामने आई। हालांकि, इस गंभीर मामले में विद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत संबंधित अधिकारियों या पुलिस को नहीं दी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार पांडे ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनरेश राय ने उन्हें केवल मौखिक रूप से घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित विद्यालय प्रधान को तत्काल स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रखंड मध्यान्ह भोजन साधनसेवी रामविलास कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा शुक्रवार को 48 क्विंटल चावल मध्य विद्यालय शादीपुर के लिए भेजा गया था। इस संबंध में जब प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनरेश राय से दूरभाष पर संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार करते हुए फोन कॉल कट कर दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में चावल चोरी होना और उसके बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया जाना कई सवाल खड़े करता है। अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। #education #CrimeNews #विद्यालय_में_चोरी #शिक्षाविभाग

Dandari, Begusarai | Jul 9, 2026

लड़की ने खुद की शादी, जिम्मेदार घर वाले..?
मामला बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र की...
विडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
 #viralvedio #lovemarriage #Begusarai #BreakingNews

लड़की ने खुद की शादी, जिम्मेदार घर वाले..? मामला बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र की... विडियो सोशल मीडिया पर वायरल #viralvedio #lovemarriage #Begusarai #BreakingNews

Dandari, Begusarai | Jul 8, 2026

जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद 

 #जमीनीविवाद #BreakingNews #HindiNews #sblive #सजग_बिहार

जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद #जमीनीविवाद #BreakingNews #HindiNews #sblive #सजग_बिहार

Dandari, Begusarai | Jul 8, 2026

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में सोनू मोनू गिरफ्तारी
मामले में बेगूसराय एसपी ने बताया बड़ी बात सुनिए।

 #BreakingNews #begusaraisp #HindiNews

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में सोनू मोनू गिरफ्तारी मामले में बेगूसराय एसपी ने बताया बड़ी बात सुनिए। #BreakingNews #begusaraisp #HindiNews

Dandari, Begusarai | Jul 6, 2026

बलिया थाना क्षेत्र में हथियार बरामदगी मामले की जांच, डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
बेगूसराय।
बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरियारपुर में 4 जुलाई को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी), मुंगेर क्षेत्र ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को बलिया थाना पुलिस ने ग्राम बरियारपुर में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी सोनू सिंह और मोनू सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों अभियुक्त स्व. विनोद सिंह के पुत्र हैं और थाना बलिया, जिला बेगूसराय के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक चाकू तथा 3000 रुपये नकद बरामद किए थे।
इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रामक और विरोधाभासी बातें सामने आने लगीं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीआईजी, मुंगेर क्षेत्र 5 जुलाई 2026 को स्वयं ग्राम बरियारपुर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली।
जांच के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और अभियुक्तों के परिजनों से भी पूछताछ की गई। पूछताछ में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा उनका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दोनों पिछले एक सप्ताह से हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे थे।
डीआईजी द्वारा प्रत्यक्षदर्शी गवाहों से भी पूछताछ की गई, जिसमें सभी ने घटना की पुष्टि की। इसके साथ ही छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
हालांकि, बरामद हथियार के साक्ष्य संकलन के दौरान वीडियो बनाने की प्रक्रिया में कुछ प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाए जाने की बात सामने आई है। इस संबंध में संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
 #Begusarai #BreakingNews #HindiNews

बलिया थाना क्षेत्र में हथियार बरामदगी मामले की जांच, डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण बेगूसराय। बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरियारपुर में 4 जुलाई को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी), मुंगेर क्षेत्र ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को बलिया थाना पुलिस ने ग्राम बरियारपुर में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी सोनू सिंह और मोनू सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों अभियुक्त स्व. विनोद सिंह के पुत्र हैं और थाना बलिया, जिला बेगूसराय के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक चाकू तथा 3000 रुपये नकद बरामद किए थे। इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रामक और विरोधाभासी बातें सामने आने लगीं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीआईजी, मुंगेर क्षेत्र 5 जुलाई 2026 को स्वयं ग्राम बरियारपुर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। जांच के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और अभियुक्तों के परिजनों से भी पूछताछ की गई। पूछताछ में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा उनका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दोनों पिछले एक सप्ताह से हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे थे। डीआईजी द्वारा प्रत्यक्षदर्शी गवाहों से भी पूछताछ की गई, जिसमें सभी ने घटना की पुष्टि की। इसके साथ ही छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। हालांकि, बरामद हथियार के साक्ष्य संकलन के दौरान वीडियो बनाने की प्रक्रिया में कुछ प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाए जाने की बात सामने आई है। इस संबंध में संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। #Begusarai #BreakingNews #HindiNews

Dandari, Begusarai | Jul 6, 2026