बरौनी प्रखंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व का दूसरा दिन, व्रतियों ने किया 'खरना'
मुकेश कुमार बीहट
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महान पर्व छठ पूजा के दूसरे दिन शनिवार को बरौनी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अनुष्ठान पूरी निष्ठा, पवित्रता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। शनिवार की शाम छठ व्रती माताओं ने विधि-विधान के साथ 'खरना' किया।
शुद्धता और भक्ति के साथ हुआ खरना
खरना के पावन अवसर पर व्रतियों ने दिनभर का उपवास रखने के बाद शाम को पवित्रता के साथ गुड़ और चावल की विशेष खीर, रोटी और अन्य प्रसाद तैयार किए। सबसे पहले छठ व्रतियों ने छठी मईया को भोग लगाकर प्रसाद अर्पित किया, जिसके बाद स्वयं खरना किया। इसके उपरांत परिवार के सभी सदस्यों, सगे-सम्बद्धियों और पड़ोसियों ने बड़े ही प्रेम और श्रद्धा के साथ खीर व प्रसाद ग्रहण कियाशुरू हुआ 36 घंटों का निर्जला व्रत
खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छठ व्रतियों का कठिन और अनुशासन से भरा 36 घंटों का निर्जला उपवास शुरू हो गया है। अब व्रती माताएं लगातार अगले 36 घंटों तक अन्न और जल का त्याग कर कठोर व्रत का पालन करेंगी।
रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा पहला अर्घ्य
पर्व के अगले और मुख्य चरण के तहत रविवार की शाम को छठ व्रती माताएं और श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर पहुंचकर डूबते हुए भगवान सूर्य (अस्ताचलगामी सूर्य) को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसको लेकर बरौनी प्रखंड के विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई और सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा चारों तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ