पोषण पुनर्वास केंद्र टीकमगढ़ की एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी
-
गंभीर कुपोषण से स्वस्थ जीवन की ओर दृ देव आदिवासी का सफल सफर
-
जिला टीकमगढ़ के ग्राम मोहनगढ़ निवासी बालक देव आदिवासी, पिता श्री किशन आदिवासी एवं माता श्रीमती जसौदा आदिवासी, को गंभीर तीव्र कुपोषण (एसएएम), शरीर में अत्यधिक सूजन एवं गंभीर एनीमिया की स्थिति में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) टीकमगढ़ में भर्ती कराया गया था।
भर्ती के समय बालक अत्यंत कमजोर, सुस्त एवं निष्क्रिय अवस्था में था। जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ के सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ल के मार्गदर्शन एवं एनआरसी में शिशु रोग विशेषज्ञ एवं एनआरसी प्रभारी डॉ. नेहा नंदन चौरसिया के निर्देशन में चिकित्सकीय देखरेख, पोषण उपचार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेष देखभाल के माध्यम से उसके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हुआ।
इस दौरान एनआरसी के समस्त स्टाफ प्रीति राजपूत, नर्सिंग अफसर भगवती प्रजापति, नर्सिंग अफसर मधु मिश्रा और केयर टेकर, कूक आदि ने बालक को पोषण एवं उपचार के साथ-साथ विशेष सेंसरी स्टिमुलेशन गतिविधियों से भी जोड़ा। धीरे-धीरे बालक की सक्रियता और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला। अब वह अपनी मां के स्नेह और स्पर्श को पहचानने लगा है तथा मां के पास स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है। वहीं डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ के प्रति उसकी प्रतिक्रिया भी विकसित हुई, जो उसके भावनात्मक एवं संवेदी विकास में सुधार का एक अच्छा उदाहरण है।
एनआरसी की टीम के सतत प्रयासों, चिकित्सकीय देखभाल एवं मातृ सहभागिता से देव के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ और अंततः उसे सफलतापूर्वक एनआरसी से डिस्चार्ज किया गया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh