जिला पंचायत सीईओ श्री विशाल धाकड़ ने वाटरशेड कार्यों का किया निरीक्षण
--
शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
--
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़ ने आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की परियोजना क्रमांक-1 एवं 2 के अंतर्गत किए गए वाटरशेड कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्री धाकड़ ग्राम पंचायत बरेठी पहुंचे, जहां उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला, नवीन प्राथमिक शाला एवं आंगनवाड़ी केंद्र बरेठी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संस्थाओं में व्यवस्थाओं की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh