कनवास: दुर्गा अष्टमी पर शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर चढ़ाई गई चुनरी
Kanwas, Kota | Oct 19, 2026 कनवास के धुलेट में शीतला माता मंदिर स्थित गरबा पंडाल परिसर में बाबा नवयुवक मंडल की ओर से दुर्गा अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना की। सोमवार शाम करीब 6 बजे ईश्वर सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान माता रानी को चुनरी ओढ़ाई गई और ध्वजा चढ़ाकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।