पोड़ैयाहाट: परगोडीह में पूर्व सैनिक को मिली 9 बीघे ज़मीन पर आदिवासियों ने प्रशासन की मौजूदगी में गाड़ा लाल झंडा
पोड़ैयाहाट प्रखंड के परगोडीह गांव में भूतपूर्व सैनिक को सरकार द्वारा दिए गए करीब नौ बीघे जमीन पर सैकड़ों आदिवासियों ने सोमवार को प्रशासन की मौजूदगी में लाल झंडा गाड़ दिया।प्रशासन और पुलिस के समझाने का भी उनपर कोई असर नहीं हुआ।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है।घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।