नावानगर: कंबोडिया की जेल में बंद कड़सर के युवक का परिवार मदद के लिए भटक रहा, सरकारी सहायता नहीं मिली
कंबोडिया की जेल में बंद कड़सर का युवक, मदद के लिए भटक रहा परिवार, अब तक नहीं मिल सकी सरकारी सहायता नौकरी और बेहतर कमाई की उम्मीद लेकर विदेश गए कड़सर गांव के गोविंद कुमार उर्फ महेंद्र कुमार इन दिनों कंबोडिया की जेल में बंद हैं। उनके जेल में होने की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोग गहरे संकट और चिंता में हैं।