दुर्गा पूजा से पहले ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल मखदुमपुर में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, पीटीएम का हुआ आयोजन..
मखदुमपुर : दुर्गा पूजा के शुभ अवसर से पहले ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, मखदुमपुर में अर्धवार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी किया गया। परिणाम वितरण के साथ ही विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का भी आयोजन किया गया।
परीक्षा परिणाम वितरण समारोह में बच्चों के उत्साह देखते ही बन रहा था। बेहतर अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को शिक्षकों द्वारा प्रोत्साहित किया गया। पीटीएम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की। अभिभावकों ने भी विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक निर्मला शर्मा ने सभी बच्चों को उनकी मेहनत के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का फल है। हमारा लक्ष्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि बेहतर संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, ताकि वे भविष्य में हर क्षेत्र में सफल हो सकें।
वहीं विद्यालय के चेयरमैन संतोष शर्मा ने सभी बच्चों को दुर्गा पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यालय निरंतर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।