कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड ने प्रस्फुटन समितियों के प्रशिक्षण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड ने जिले के प्रवास के दौरान मेघनगर विकासखंड के ग्राम बड़ा घोसालिया स्थित सेवा भारती केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न प्रकल्पों का निरीक्षण करते हुए आगामी समय में समस्त प्रस्फुटन समितियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा जिला समन्वयक को प्रशिक्षण केंद्र पर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान डॉ. लाड ने प्रशिक्षण केंद्र परिसर का भ्रमण किया और सेवा भारती केंद्र में संचालित गौशाला में गौ-पूजन किया। उन्होंने जैविक खाद तैयार करने तथा भू-नाडेप के संबंध में भी चर्चा की और संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर संभाग समन्वयक श्री अमित शाह, सेवा भारती केंद्र के छात्रावास अधीक्षक श्री राजेंद्र भूरिया, श्री कलसिंह पारगी, जिला समन्वयक श्री प्रेमसिंह चौहान, विकासखंड समन्वयक श्री तोलिया डामोर एवं श्री तेजसिंह देव उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद #Jhabua #JansamparkMP