Public App Logo
अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय में किया जाएगा प्रस्तुत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी श्री जुवानसिंह भिड़े के मार्गदर्शन में खनिज अमले द्वारा मंगलवार को अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध भंडारण से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से रेत का परिवहन करते हुए एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। जब्त वाहन को आगामी कार्रवाई के लिए कल्याणपुरा चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP - Jhabua News