Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Jhabua

@projsjhabua
458Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 🏃‍♀️🏅

<nis:link nis:type=tag nis:id=झाबुआ nis:value=झाबुआ nis:enabled=true nis:link/> की बेटी कु. उर्मिला चौहान ने बढ़ाया जिले का मान! ✨
सांदीपनी विद्यालय, कल्याणपुरा की छात्रा उर्मिला चौहान ने डिवीजन स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रतिभा का परिचय दिया। 🏃‍♀️👏

उर्मिला की मेहनत और लगन जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। 
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Video 1
Video 2
Video 3
🧹 स्वच्छता से स्वस्थ जीवन की ओर कदम

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के अंतर्गत <nis:link nis:type=tag nis:id=गांधी_जयंती nis:value=गांधी_जयंती nis:enabled=true nis:link/> के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरकोट में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

डॉ. जितिन भार्गव, DHO-1 एवं अज़हर, WASH Consultant की उपस्थिति में परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
ग्राम सभा एवं नल-जल स्रोतों का निरीक्षण

मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत चापानेर में तहसील थांदला श्री सुखदेव डावर द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसके पश्चात नल-जल योजना के अंतर्गत पानी के स्रोतों का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> अंतर्गत सिविल अस्पताल पेटलावद में रक्तदान शिविर आयोजित 

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर किया सम्मानित

शिविर में 68 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल पेटलावद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से कुल 68 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए रक्तदाताओं के इस सेवा भाव की सराहना की।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि रक्तदान जरूरत के समय किसी व्यक्ति के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज में अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से मानव सेवा के साथ स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया।

इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद श्रीमती रीतिका पाटीदार , बीएमओ पेटलावद एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
ग्राम सभा एवं ग्रामीणों से संवाद

मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार ब्लॉक झाबुआ अंतर्गत ग्राम कालाखूँट में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री विपिन पाटीदार द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

ग्राम सभा के पश्चात ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया एवं उनकी समस्याओं व सुझावों पर चर्चा की।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामसभा nis:value=ग्रामसभा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसंवाद nis:value=जनसंवाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> अंतर्गत वाराणसी से वडनगर की सेवा संकल्प यात्रा का झाबुआ जिले में हुआ आगमन

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया सेवा यात्रा का आत्मीय स्वागत

सेवा, सम्मान, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश लेकर झाबुआ पहुंची सेवा संकल्प यात्रा

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का शुक्रवार को झाबुआ जिले में आगमन हुआ। सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार एवं जनभागीदारी का संदेश लेकर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा का जिले में विभिन्न स्थानों पर आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान जनजातीय साधु-संतों एवं सफाईमित्रों का सम्मान, सिकल सेल किट वितरण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।

कसारबर्डी में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया सेवा संकल्प यात्रा का आत्मीय स्वागत

सेवा संकल्प यात्रा के झाबुआ जिले की सीमा में ग्राम कसारबर्डी, विधानसभा क्षेत्र पेटलावद में प्रवेश करने पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सेवा संकल्प यात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने भी सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत किया।

करड़ावद में जनजातीय साधु-संतों का सम्मान एवं सिकल सेल किट का वितरण

इसके पश्चात सेवा संकल्प यात्रा ग्राम करड़ावद पहुंची, जहां सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शकुंतला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने सहभागिता की। इस अवसर पर सेवा संकल्प यात्रियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुश्री भूरिया, कलेक्टर डॉ. भरसट एवं पुलिस अधीक्षक श्री पाटीदार ने सेवा संकल्प यात्रियों के साथ सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित व्यक्तियों को किट वितरित की। साथ ही जनजातीय साधु-संतों का सम्मान कर समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

स्वच्छता गतिविधि में सहभागिता कर सफाईमित्रों का किया सम्मान

सेवा संकल्प यात्रियों ने “स्वच्छता ही सेवा” गतिविधि में सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान स्वच्छता व्यवस्था में निरंतर योगदान देने वाले सफाईमित्रों का सम्मान कर उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सेवा संकल्प यात्रियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

पेटलावद के श्रद्धांजलि चौक पर सेवा संकल्प यात्रियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इसके पश्चात सेवा संकल्प यात्रा पेटलावद पहुंची। यहां श्रद्धांजलि चौक पर सेवा संकल्प यात्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत यात्रा थांदला की ओर प्रस्थान कर गई।

वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण , अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2026 से चरणबद्ध ग्राम सभाओं के आयोजन के क्रम में ग्राम पंचायत फुलेड़ी, जनपद पंचायत मेघनगर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा भी मनाया गया। ग्रामीणों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम की दिशा में सहभागिता निभाई।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
🏛️ ग्राम सभा का आयोजन

मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2026 से चरणबद्ध ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत भामल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री भास्कर गाचले की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित हुई।

ग्राम विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्थानीय मुद्दों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा की गई।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ग्राम_सभा nis:value=ग्राम_सभा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/>
पंचायत उप निर्वाचन के तहत मतगणना 03 अक्टूबर को

रानापुर एवं थांदला में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना

पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत विकासखण्ड रानापुर के वार्ड क्रमांक 06 के जिला पंचायत सदस्य पद एवं विकासखण्ड थांदला की ग्राम पंचायत पलासडोर के सरपंच पद के लिए 29 सितम्बर 2026 को संपन्न मतदान की मतगणना 03 अक्टूबर 2026 को की जाएगी।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए विकासखण्ड रानापुर के 102 मतदान केन्द्रों तथा ग्राम पंचायत पलासडोर के सरपंच पद के लिए 05 मतदान केन्द्रों पर मतदान संपन्न हुआ था।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रानापुर में तथा सरपंच पद की मतगणना तहसील कार्यालय, थांदला में की जाएगी। मतगणना के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Video 12
पंचायत उप निर्वाचन की मतगणना के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित

3 अक्टूबर को होने वाली मतगणना की प्रक्रिया से मास्टर ट्रेनर ने कराया अवगत

पंचायत उप निर्वाचन (पूर्वार्द्ध) 2026 के अंतर्गत 3 अक्टूबर को होने वाली मतगणना को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न कराने के उद्देश्य से मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मतगणना प्रारंभ होने से लेकर परिणाम तैयार करने तक अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों को भरने, मतों की गणना, अभिलेखों के संधारण तथा निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान मतगणना कार्य में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया गया। अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मतगणना के दौरान निर्धारित प्रक्रिया एवं निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे मतगणना का कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार मंडलोई उपस्थित रहे। 
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 🌾

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने से श्री शंकर परमार, जिला झाबुआ के चेहरे पर खुशी आई। उन्होंने आर्थिक संबल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>

कहानी बदलाव की

अन्य राज्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से पार्थ की उच्च शिक्षा को मिला संबल

प्रतिष्ठित NIT तिरुचिरापल्ली में MCA की पढ़ाई के लिए अब तक मिली 2 लाख 33 हजार रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत “कहानी बदलाव की” में मेघनगर निवासी पार्थ दनगाया की उच्च शिक्षा की यात्रा यह दर्शाती है कि शासन की छात्रवृत्ति योजनाएं आर्थिक सहयोग प्रदान कर विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अध्ययन जारी रखने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान कर रही हैं। अन्य राज्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से पार्थ को अब तक कुल 2 लाख 33 हजार 50 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है, जिससे उनकी उच्च शिक्षा को आर्थिक संबल मिला है।

मेघनगर, जिला झाबुआ निवासी श्री नारायण दनगाया के पुत्र पार्थ दनगाया ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, थांदला से पूर्ण की। प्रारंभ से ही कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा में रुचि रखने वाले पार्थ ने इसके बाद होलकर साइंस कॉलेज से बी.एससी. कंप्यूटर साइंस की शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण की।

तकनीकी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य बनाने के उद्देश्य से पार्थ ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में तमिलनाडु स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), तिरुचिरापल्ली में तीन वर्षीय मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (MCA) पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया। वर्तमान में वे MCA के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत हैं।

गृह राज्य से बाहर प्रतिष्ठित संस्थान में अध्ययन के दौरान ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस एवं अन्य शैक्षणिक खर्चों का वहन विद्यार्थी और उसके परिवार के लिए आर्थिक चुनौती बन सकता था। ऐसे में अन्य राज्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना पार्थ की उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण सहारा बनी। योजना के अंतर्गत उन्हें प्रथम वर्ष में 1 लाख 29 हजार 500 रुपये तथा द्वितीय वर्ष में 1 लाख 3 हजार 550 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस प्रकार दो वर्षों में उन्हें कुल 2 लाख 33 हजार 50 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।

छात्रवृत्ति के अंतर्गत पात्रतानुसार ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, लाइब्रेरी शुल्क एवं मेंटेनेंस भत्ते का लाभ मिला। NIT भारत सरकार द्वारा संचालित संस्थान होने के कारण नियमानुसार पात्र शुल्क की सहायता प्रदान की गई। इस आर्थिक सहयोग से पार्थ को फीस एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक खर्चों की चिंता कम हुई और वे अपनी पढ़ाई पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सके।

वर्तमान में पार्थ अपने तीन वर्षीय MCA पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं तथा तृतीय वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है। छात्रवृत्ति से मिलने वाला सहयोग उन्हें पाठ्यक्रम पूर्ण करने और तकनीकी क्षेत्र में अपने कैरियर लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने में सहायक होगा।

पार्थ बताते हैं, “अन्य राज्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से मिली आर्थिक सहायता ने मेरी उच्च शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। ट्यूशन फीस, हॉस्टल एवं अन्य शैक्षणिक खर्चों में सहायता मिलने से आर्थिक कठिनाई नहीं हुई और मैं अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सका।”

इस प्रकार अन्य राज्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना ने पार्थ की उच्च शिक्षा की राह को आर्थिक संबल प्रदान किया है। शासन की सहायता से वे देश के प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षण संस्थान में अध्ययन करते हुए अपने भविष्य और कैरियर के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा झाबुआ की प्रबंध समिति का निर्वाचन 14 अक्टूबर को

राज्य शाखा हेतु प्रतिनिधि का भी होगा निर्वाचन, नियुक्त लोकसेवकों का प्रशिक्षण 13 अक्टूबर को

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा समिति नियम-2017 के प्रावधानों के अंतर्गत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा झाबुआ की जिला प्रबंध समिति के गठन तथा राज्य शाखा हेतु प्रतिनिधि के निर्वाचन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को प्रातः 11 बजे शहीद चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ के ऑडिटोरियम हॉल में संपन्न कराई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न लोकसेवकों को दायित्व सौंपे गए हैं।

निर्वाचन कार्य में नियुक्त समस्त लोकसेवकों को 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय के जनसुनवाई कक्ष में आयोजित निर्वाचन प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

डिप्टी कलेक्टर झाबुआ एवं रिटर्निंग अधिकारी सुश्री वैशाली सोलंकी तथा डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार झाबुआ एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री सुनील डावर को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, उनकी समीक्षा, मतपत्र मुद्रण में निर्वाचन अधिकारी को सहयोग करने तथा गणना-पत्र के संकलन, सारणीकरण, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा संबंधी दायित्व सौंपे गए हैं।

नजूल निरीक्षक झाबुआ श्री ठाकुरसिंह डोडियार एवं राजस्व निरीक्षक झाबुआ श्री हिम्माल कटारा को रिटर्निंग अधिकारी के सहयोगी तथा पटवारी श्री दुलेसिंह सिंगाड़ एवं श्री मल्जी डामोर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी के सहयोगी के रूप में नियुक्त किया गया है।

निर्वाचन प्रक्रिया के लिए खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी झाबुआ श्री विजय कुमार सलाम, परियोजना लेखा अधिकारी लोक निर्माण विभाग (भवन) झाबुआ श्री दिनेश पारगी, सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग झाबुआ श्री रोहन कटारे, जिला संयोजक एवं सहायक परियोजना प्रशासक आईटीडीपी झाबुआ श्री राकेश कुमार राठौर तथा सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग झाबुआ श्री वैभव बैरागी को पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

सहायक श्रम पदाधिकारी झाबुआ श्री निलेश डामोर, उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग झाबुआ श्री सुनील सोलंकी एवं श्री राहुल कनाडे, कनिष्ठ निर्देशक शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ श्री मोहित शाह तथा सहायक ग्रेड-2 शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ श्री नरेंद्र सिंह राठौर को पीठासीन अधिकारी-1 का दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार लेखापाल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय झाबुआ श्री दीपक कुमार नीमा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला योजना कार्यालय झाबुआ श्री सुनील कुमार चौहान, सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद कार्यालय झाबुआ श्री त्रिलोक गाडरिया, लेखापाल खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय झाबुआ श्री मुकेश नीमा, पीटीआई सांदीपनी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस झाबुआ श्री योगेश गुप्ता तथा उद्यान निरीक्षक उद्यानिकी विभाग झाबुआ श्री दयाराम चौहान को पीठासीन अधिकारी-2 के रूप में नियुक्त किया गया है।

सभी नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित प्रशिक्षण में उपस्थित होकर सौंपे गए निर्वाचन दायित्वों का नियमानुसार निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा झाबुआ की जिला प्रबंध समिति एवं राज्य शाखा प्रतिनिधि का निर्वाचन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> अंतर्गत वाराणसी से वडनगर की सेवा यात्रा का झाबुआ जिले में होगा आगमन

जनजातीय साधु-संतों एवं सफाईमित्रों का होगा सम्मान, सिकल सेल किट वितरण और लाभार्थियों से किया जाएगा संवाद

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का झाबुआ जिले में 02 अक्टूबर 2026 को आगमन होगा। जिले में यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवा, सम्मान, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसंवाद से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यात्रा कसारबर्डी, करड़ावद, पेटलावद, थांदला होते हुए खवासा पहुंचेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेवा यात्रा का कसारबर्डी (झाबुआ) में प्रातः 11:30 बजे आगमन होगा। इसके पश्चात यात्रा दोपहर 12:30 बजे करड़ावद पहुंचेगी। यहां दोपहर 1:00 बजे जनजातीय साधु-संतों का सम्मान किया जाएगा तथा 1:30 बजे सिकल सेल किट का वितरण होगा। 

यात्रा का दोपहर 2:30 बजे पेटलावद में आगमन होगा। यहां सेवा गतिविधि के रूप में श्मशान घाट की सफाई एवं वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे सफलता स्कूल के सामने सेवा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा तथा 3:30 बजे श्रद्धांजलि चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

सेवा यात्रा शाम 4:30 बजे नाहरपुरा खेंजड़ा से थांदला में प्रवेश करेगी, जहां जनजातीय  लोकनृत्य के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 5:00 बजे नगर परिषद के सफाईमित्रों का सम्मान किया जाएगा।

इसके बाद सेवा यात्रा शाम 5:30 बजे खवासा में प्रवेश करेगी। यहां शाम 6:00 बजे सामुदायिक भवन में लाभार्थी संवाद आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा और उनके अनुभव साझा किए जाएंगे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह सेवा यात्रा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
युवा संगम का आयोजन 07 अक्टूबर 2026 को

रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जुड़ सकेंगे जिले के युवा

मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी नीति के अंतर्गत जिले के आकांक्षी युवाओं को निजी क्षेत्र की औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) का आयोजन 07 अक्टूबर 2026, बुधवार को शासकीय महाविद्यालय पेटलावद, जिला झाबुआ में किया जाएगा। युवा संगम प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

युवा संगम में निजी क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों में उपलब्ध रिक्त पदों पर भर्ती के लिए युवाओं को अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देने के लिए संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से युवाओं को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध लाभों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना तथा मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता के अनुसार ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग एवं अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी युवाओं को प्रदान की जाएगी।

युवा संगम में 18 से 35 वर्ष आयु के ऐसे इच्छुक आवेदक भाग ले सकते हैं, जिन्होंने 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक अथवा स्नातकोत्तर स्तर की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की हो। इच्छुक आवेदकों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा समग्र आईडी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

जिले के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से युवा संगम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर रोजगार, स्वरोजगार, अप्रेंटिसशिप एवं कौशल विकास से संबंधित अवसरों का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Skill Development, Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Video 19
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से श्री राकेश कुमार भीलोटिया को आर्थिक सहायता का लाभ मिला। योजना से मिली सहायता पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
मध्यप्रदेश में सीएसआर का नया रोडमैप, जरूरत के मुताबिक होगा निवेश, परिणाम पर रहेगी नजर -  मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया

61 लाख बच्चों के पोषण और 97,882 आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंच बनाने की तैयारी

मध्यप्रदेश में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) को सरकारी विकास प्राथमिकताओं से जोड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में अधिक प्रभावी परिणाम हासिल करने की दिशा में सरकार ने कॉरपोरेट जगत के साथ साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया है। सीएसआर कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सीएसआर केवल गतिविधियां पूरी करने या निर्धारित लक्ष्य हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य समुदायों को मजबूत करना और लोगों के जीवन में स्थायी बदलाव लाना होना चाहिए।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश जैसे विविधताओं वाले राज्य में सीएसआर निवेश के लिए एक जैसी कार्ययोजना के बजाय स्थानीय जरूरतों और परिस्थितियों के अनुरूप मॉडल विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं और कॉरपोरेट संस्थानों की विशेषज्ञता एवं संसाधनों के बीच बेहतर तालमेल से ऐसे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं, जिन्हें लंबे समय तक कायम रखा जा सके। उन्होंने सीएसआर साझेदारियों में स्पष्ट प्राथमिकताओं, जरूरतों की पहचान, प्रभावी मॉनिटरिंग और परिणामों के मापन को महत्वपूर्ण बताया। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सीएसआर पोर्टल के साथ मध्यप्रदेश का पंखुड़ी पोर्टल भी सरकार की विकास आवश्यकताओं और संभावित सीएसआर साझेदारों के बीच सेतु का काम कर सकता है। इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों, निवेश की संभावनाओं और उपलब्ध अवसरों की जानकारी साझा कर सरकार, कॉरपोरेट, विकास एजेंसियों और अन्य संस्थाओं के बीच अधिक व्यवस्थित साझेदारी विकसित की जा सकती है। मंत्री ने कहा कि मजबूत सरकारी- सीएसआर सहयोग से विकास के प्रयासों को अतिरिक्त गति देने के साथ उनकी पहुंच और प्रभाव को भी बढ़ाया जा सकता है।

मध्यप्रदेश में 1195 करोड़ से अधिक का सीएसआर निवेश, प्राथमिकताओं से जोड़ने पर जोर
मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) के प्रबंध संचालक श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सीएसआर के कानूनी और संस्थागत ढांचे की जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी अधिनियम, 2013 के बाद पात्र कंपनियों के लिए सीएसआर एक संस्थागत व्यवस्था के रूप में सामने आया है। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाली कंपनियों को पिछले तीन वित्तीय वर्षों के औसत शुद्ध लाभ का कम से कम दो प्रतिशत सीएसआर गतिविधियों पर व्यय करना होता है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 1,195.34 करोड़ रुपये सीएसआर पर खर्च किए गए। हालांकि, इस निवेश में जेंडर इक्विटी और महिला सशक्तिकरण से जुड़े क्षेत्रों की हिस्सेदारी करीब दो प्रतिशत ही है। उन्होंने इसे भविष्य में अधिक सक्रिय सीएसआर भागीदारी की संभावनाओं वाले क्षेत्र के रूप में रेखांकित किया।

श्री शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश में सीएसआर को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य और जिला स्तर पर जरूरतों की बेहतर मैपिंग, सरकार की प्राथमिकताओं के साथ सीएसआर कंपनियों की रुचि का मिलान और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना होगा। उन्होंने सीएसआर पोर्टल को और सुदृढ़ करने, सरकारी विभागों, कॉरपोरेट संस्थानों और अन्य साझेदारों के बीच सहयोग बढ़ाने तथा ऐसी परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई, जिनके परिणाम स्पष्ट रूप से मापे जा सकें और जिन्हें लंबे समय तक संचालित किया जा सके।

उन्होंने मध्यप्रदेश सीएसआर फैसिलिटेशन गाइडलाइनस 2017 का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में सरकार की भूमिका सुविधा प्रदाता और समन्वयक की है। सीएसआर के प्रभाव को बढ़ाने के लिए सरकारी तंत्र, कंपनियों, विकास संस्थाओं, सिविल सोसायटी और अन्य हितधारकों के बीच साझेदारी को अधिक संरचित स्वरूप देना समय की आवश्यकता है।

61 लाख से अधिक बच्चों के पोषण में सीएसआर की भागीदारी का बड़ा अवसर
महिला एवं बाल विकास आयुक्त श्री संदीप जी. आर. ने सीएसआर को बाल पोषण और शुरुआती बाल विकास से जोड़ते हुए कहा कि बच्चे के जीवन के शुरुआती वर्ष उसके संपूर्ण विकास की बुनियाद तय करते हैं। विशेष रूप से जीवन के पहले छह वर्ष और शुरुआती 1000 दिन पोषण, वृद्धि और विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इस अवधि में समय पर किए गए हस्तक्षेपों का प्रभाव आगे के जीवन पर पड़ता है। उन्होंने बाल विकास के लिए निरंतर देखभाल की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए सरकार के साथ समाज और निजी क्षेत्र की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।

आयुक्त ने बताया कि मध्यप्रदेश में लगभग 97,882 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 61 लाख से अधिक संवेदनशील एवं जरूरतमंद बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को बेहतर बनाने तथा स्थानीय जरूरतों के अनुरूप नवाचारों को बढ़ावा देने की पर्याप्त संभावनाएं हैं।

श्री संदीप ने स्थानीय संसाधनों पर आधारित पोषण समाधानों का उदाहरण देते हुए ‘रंगीन रोटी’ जैसी पहल का उल्लेख किया। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक सामग्री, जैसे सहजन की पत्तियों या मिलेट्स को रोजमर्रा के भोजन में शामिल कर ऐसे पोषण मॉडल विकसित किए जा सकते हैं, जो स्थानीय खान-पान की आदतों के अनुरूप होने के साथ व्यवहारिक भी हों। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्थानीय और नवाचारी समाधान समुदायों की भागीदारी बढ़ाने के साथ पोषण परिणामों को भी बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने सीएसआर की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश देश की आबादी में लगभग छह प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है, लेकिन राष्ट्रीय सीएसआर व्यय में राज्य की हिस्सेदारी करीब 1.44 प्रतिशत है। ऐसे में राज्य में सीएसआर निवेश बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने श्योपुर में ब्रिटानिया फाउंडेशन और विदिशा में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (AIF) जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी साझेदारियां सरकारी प्रयासों को पूरक समर्थन प्रदान कर सकती हैं।

जरूरत और निवेश के बीच बनेगा सीधा संबंध
कॉन्क्लेव में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सीएसआर को केवल गतिविधि आधारित व्यय के बजाय स्पष्ट और मापनीय परिणामों से जोड़ा जाए। राज्य और जिलों की वास्तविक जरूरतों की पहचान कर उन्हें सीएसआर संस्थाओं की रुचि, क्षमता और विशेषज्ञता से जोड़ने, परियोजनाओं की निगरानी करने तथा सफल मॉडलों को व्यापक स्तर पर लागू करने की दिशा में काम करने पर सहमति बनी।

सत्र में सरकारी विभागों, कॉरपोरेट संस्थानों, विकास एजेंसियों, गैर-सरकारी संगठनों और अन्य हितधारकों के बीच समन्वित साझेदारी को आवश्यक बताया गया। साथ ही इस बात पर बल दिया गया कि सीएसआर परियोजनाएं स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप हों, उनके परिणाम मापे जा सकें और सफल पहल को मौजूदा सरकारी व्यवस्थाओं के साथ जोड़कर दीर्घकालिक रूप से विस्तार दिया जा सके।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>

पीएम स्वनिधि योजना से मिला आत्मनिर्भरता का संबल। 🌟

झाबुआ के श्री आनंद गेहलोद को योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
आकांक्षी विकासखंड थांदला में <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के तहत आयोजित हुआ ‘आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम’

आकांक्षी विकासखंड थांदला में आज महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सभी सेक्टरों में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आँगनवाड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करना, विभागीय गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना रहा।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), थांदला श्री भास्कर गाचले, जनप्रतिनिधियों एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता से महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम से आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय की सहभागिता बढ़ाने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>

🏠 पक्के घर से साकार हुआ अपना आशियाना

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पिंकी चारेल को पक्के आवास का लाभ मिला। अपने घर की सौगात मिलने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP <nis:link nis:type=tag nis:id=jhabua nis:value=Jhabua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>