डूंगरपुर: कुएं पर पानी भरने गई 20 साल की रोशनी की डूबने से मौत, चप्पलों से मिला हादसे का सुराग
डूंगरपुर। जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पाल माण्डव गांव में कुएं में डूबने से 20 वर्षीय रोशनी परमार की मौत हो गई। रोशनी घर के पास स्थित कुएं पर पानी भरने गई थी, तभी पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान कुएं की सीढ़ियों पर उसकी चप्पलें मिलीं। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Dungarpur #RajasthanNews #Dovda #BreakingNews #LocalNews TragicIncident DungarpurNews