PNB CSP संचालक से 2.50 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, भोजपुर के तीन आरोपित गिरफ्तार।
रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र में PNB के CSP संचालक से 2.50 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कांड का उद्भेदन करते हुए भोजपुर जिले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सिंधु शेखर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुन्ना राजवार (31 वर्ष), संतोष पासवान (41 वर्ष) एवं जीतन पासवान (22 वर्ष) के रूप में हुई है। इनके पास से एक देसी कट्टा, .315 बोर का एक जिंदा कारतूस, लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक तथा मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। वहीं, इस कांड में संलिप्त बताए जा रहे सुजीत पासवान एवं हिमांशु कुमार नामक दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों में संतोष पासवान एवं मुन्ना राजवार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है।