डूंगरपुर: नगर परिषद द्वारा आयोजित दीपावली मेले के तहत गेपसागर की पाल पर आयोजित म्यूजिकल लेजर शो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गणेश वंदना से शुरू हुए इस शो में रंग-बिरंगी किरणों के जरिए डूंगरपुर के इतिहास, विकास, वीर सैनिकों की शौर्य गाथा और ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता के स्वच्छता मॉडल को प्रदर्शित किया गया। चकाचौंध रोशनी से जगमगाते बादल महल और पर्यटन स्थलों को देख लोग रोमांचित हो उठे। के.के. गुप्ता ने शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। लक्ष्मण मैदान में 13 नवंबर तक चलने वाले मेले और झूलों का लोग जमकर आनंद ले रहे हैं।
#DungarpurNews #DeepawaliMela #GapsagarLake #LaserShow