उदयपुर: जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र के खाखड़ गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आपसी विवाद के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को गांव के खेल मैदान में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह जब बच्चे खेल मैदान पहुंचे, तो उन्होंने शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। मैदान में शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर झाड़ोल थाना पुलिस और स्पेशल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को झाड़ोल उप-जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
#Udaipur #Jhadol #JhadolNews #UdaipurCrime #MurderCase