उदयपुर: जिले के बड़गांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में गोवर्धन पूजा रीति-रिवाजों और अपार उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गौशाला के मुख्य द्वार पर गोबर से 12 फीट का विशाल गोवर्धन पर्वत बनाया गया, जहां ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। पूजा के बाद पटाखे फोड़कर गौशाला का गेट खोला गया, जिसके बाद गायें तेजी से बाहर दौड़ीं और गोवर्धन पर्वत को पार किया। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिसर निवासी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। सुबह से ही केंद्र में उत्सव का माहौल रहा।
#Udaipur #Badgaon #GovardhanPuja #UdaipurNews #KrishiVigyanKendra
Dungarpur, Dungarpur | Nov 10, 2026