राज्यमंत्री श्री लोधी नें हर्षो उल्लास के प्रतीक गुब्बारे गगन की ओर छोड़े
=
परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया
==
जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्ष उल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय के तहसील ग्राउंड पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मेस्व विभाग राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया के साथ हर्षोल्लास के प्रतीक गुब्बारे छोड़े।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने खुली सफेद जीप में कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलांदगी और प्रशिक्षु डीएसपी एवं परेड कमांडर श्री शिवप्रसाद कंगाली के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने तीन चक्रों में हर्ष फायर किया और राष्ट्रगान का जयघोष किया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने परेड उपरांत बल कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।
समारोह में परेड कमांडर श्री शिवप्रसाद कंगाली के नेतृत्व में सशस्त्र और निशस्त्र दलों की टुकड़ियों ने कदमताल करते हुये मार्च पास्ट किया। इसमें विशेष पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस बल महिला, होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर, स्काउट दल, गाइड दल, शौर्यदल, आपदा प्रबंधन दल की टुकड़ियों ने भाग लिया। साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट में सहभागिता की।
#IndependenceDay #independence #damoh