दमोह जिले का पहला प्रकरण किया स्वीकृत
===
गोल्डन आवर में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर पुरस्कार के रूप में रत्नेश एवं योगेश सुमन को मिले 25 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र
==
दो भाई योगेश सुमन और रत्नेश सुमन बने पहले राह-वीर
===
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर उनकी जीवन रक्षा करने वाले व्यक्ति को शासन से 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने के लिए ग्राम इमलाई निवासी राहवीर योगेश सुमन और रत्नेश सुमन को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने परिवहन आयुक्त म.प्र भोपाल को भेजा था। आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग में जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने राह वीर (गुड सेमेरिटन) को 25 हजार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों भाई रत्नेश और योगेश सुमन राहवीर योजना में अपना योगदान देने वाले दमोह जिले के पहले राहवीर भी बन गए हैं।
इस तरह की थी मदद
12 अक्टूबर 2025 की दोपहर 12:30 बजे योगेश सुमन ने देखा कि परसोरिया पेट्रोल पंप के आगे मेन रोड पर एक चार पहिया वाहन द्वारा बाइक से जा रहे ग्राम जोरतला पथरिया निवासी भारत प्रजापति पिता मोहन प्रजापति एवं विजय लोधी पिता भगवान सिंह लोधी को टक्कर मार दी है और वह दोनों सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हुआ है। योगेश ने तत्काल अपने भैया के साथ उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चला और अब वह दोनों स्वास्थ्य हैं।