जिला पदाधिकारी, सिवान श्री विजय प्रकाश मीणा, भा०प्र०से० द्वारा आज हसनपुरा प्रखंड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों द्वारा किए जा रहे कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्था तथा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत आगामी पर्व-त्योहारों एवं महावीरी मेला के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में माननीय प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य, नगर पंचायत की सभापति एवं सदस्य सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ हसनपुरा प्रखंड की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके उचित एवं त्वरित समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#siwan
3 views | Siwan, Bihar | Aug 23, 2026