विजयपुर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का ब्लॉक स्तरीय शक्ति संचय प्रशिक्षण संपन्न
-----
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा योजना एवं सांख्यिकी विभाग के सहयोग से संवाद योजना अंतर्गत विजयपुर जनपद पंचायत सभागार में ब्लॉक स्तरीय ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम तथा विजयपुर जनपद पंचायत के एपीओ श्री आनंद तोमर एवं जिला समन्वयक एनआरएलएम श्री बृजेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में विजयपुर ब्लॉक की समस्त ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों में ग्राम मढा गसवानी, कींजरी, वीरपुर, बलावनी, चेटीखेडा के अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही सीएमसीएलडीपी के परामर्शदाता श्री दौजीराम, श्री नीतेश, श्री श्रीनिवास, श्री रामलखन, श्री हरेन्द्र, श्री दुर्गेश ने विशेष रूप से भागीदारी की।
प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने कहा कि ग्राम विकास से ही देश का विकास संभव है और परिषद की समितियां जमीनी स्तर पर इस दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने समितियों के सफल संचालन के लिए दस्तावेजों के व्यवस्थित रखरखाव व नियमित मासिक बैठकों पर विशेष बल दिया, साथ ही सदस्यों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण किया। उपस्थित एपीओ श्री आनंद तोमर बताया कि समस्त विभागों के आपसी समन्वय से ग्राम विकास की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। इसकेे पश्चात ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम ने प्रत्येक समिति की पृथक-पृथक जानकारी ली साथ ही समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये प्रशिक्षण के अंत में सभी अतिथियों व प्रतिभागियों के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur