पोड़ैयाहाट: हरियारी में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की संपत्ति चुराई
हरियारी में बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों के संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। घटना शुक्रवार और शनिवार के दरम्यानी रात की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार चोरी के सामानों में नगदी, जेवरात और कपड़े लत्ते शामिल हैं। इसे लेकर पोड़ैयाहाट थाना में आवेदन दिया गया है। थाना प्रभारी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।