सुशीला गुप्ता की बड़ी पहल: डूंगरपुर में महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, मेहंदी और पार्लर का प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा आत्मनिर्भर,
डूंगरपुर। नगर परिषद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई-कढ़ाई, मेहंदी और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी कर रही है। गुरुवार को सभापति सुशीला गुप्ता ने शहर की उद्यमी महिलाओं के साथ संवाद कर योजना पर चर्चा की। विशेषज्ञ महिलाओं ने जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने की पेशकश की। पहल में पूर्व सभापति केके गुप्ता के कार्यकाल में 3 हजार से अधिक महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण देने के मॉडल को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। उद्देश्य महिलाओं को उद्यमी बनाकर उनके माध्यम से दूसरी महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर तैयार करना है।
#DungarpurNews #SushilaGupta #WomenEmpowerment #WomenEntrepreneurship #SelfEmployment