कुशलगढ़ में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंजाम! विवाद के बाद युवक ने काटा हाथ, गंभीर हालत में उदयपुर रेफर
बांसवाड़ा। कुशलगढ़ में गुरुवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक के खुद को गंभीर रूप से घायल करने की घटना सामने आई। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद से आहत पप्पू पुत्र दिनेश ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपनी कलाई के पास हाथ पर वार कर लिया। देखते ही देखते वह खून से लथपथ हो गया। परिजन उसे तुरंत निजी वाहन से कुशलगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुबह करीब 11:30 बजे एमजी अस्पताल रेफर किया। यहां से बेहतर इलाज के लिए उसे उदयपुर हायर सेंटर भेज दिया गया।
#Kushalgarh #BanswaraNews #RajasthanNews #BreakingNews #KushalgarhNews