माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान 2026 अतंर्गत माटी गणेश निर्माण का हुआ प्रशिक्षण
बड़वानी 09 सितम्बर 2026/म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा ब्लांक बडवानी मे जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समगृ के संयुक्त तत्वाधान मे माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान 2026 अतंर्गत मिटटी से गणेश जी निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम बडवानी ब्लाक के जनपद पंचायत कार्यालय के सभागृह में किया गया।
कार्यक्रम मे प्रशिक्षण के रूप मे श्री लखन विश्वकर्मा एवं अतिथि के रूप में नर्मदा समग्र से श्री मिथुन यादव उपस्थित रहे। एवं जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक सुश्री ज्योति वर्मा उपस्थित रही
श्री लखन द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु माटी के गणेश निर्माण कर घर-घर माटी गणेश के विराजने पर जोर दिया तथा सभी से आवाहन किया कि अपने घरों से मिटटी के ही गणेश जी स्थापित कराए हमे हमारे नदीयो तालाबो को प्रदुषण से बचाना है तो मिटटी के ही गणेश स्थापित करे। मिटटी के गणपतिजी होगे तो पानी मे घुलनशील होकर पेड पोधो मे पानी को डाला जा सकता हैं। जिससे नदीया प्रदुषण से बच जायेगी वही प्लासटर आफ पेरिस के गणेश जी पानी मे घुलनशील नही होने से पानी मे तेरते रहते है ओर फिर किनारे पर इधर उधर पडे रहते है ओर भुलवश अनादर होता है अतः मिटटी के गणेश जी स्थापित करना सर्वक्षेष्ठ है इससे हमारे संस्कृति एवं पर्यावरण दोनो ही बचे रहेगे ओर जलाशयो को प्रदुषण से भी बचाया जा सकता है उन्होने प्लास्टर आफ पेरिस के नुकसान भी बताए अन्त मे सभी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं सुश्री ज्योति वर्मा जिला समन्वयक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।