बड़वानी पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। सभी थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 33 आबकारी प्रकरण दर्ज किए। मौके से 370.6 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, वहीं 9,100 किलोग्राम महुआ लहान (कीमत ₹9.10 लाख) पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। एसपी ने स्पष्ट किया है कि अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #MPPolice #500kviews